04जेएनडी19: तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे किसान। संवाद
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चे का धरना सोमवार को अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय में 927वें दिन भी जारी रहा।
मास्टर बलजीत सिंह मांडी ने कहा कि भारत में डिजिटलीकरण की आड़ में किसानों की आजीविका के लिए खतरा पैदा हो गया। भारत के किसानों की आय दोगुनी करने की आड़ में किसानों और किसानी को बर्बाद करने की नई-नई योजनाओं को जमीन पर उतरा जा रहा, ताकि भारत में खुली लूट का खेल खेलने का मौका मिल सके। अखिल भारतीय किसान सभा इसका विरोध करती है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में पांच नवंबर को कुरुक्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चे की एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री से पूछा जाएगा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने के वादे का क्या रहा। क्यों किसानों को प्रदूषण फैलाने का आरोपी मानकर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। क्यों किसानों, महिलाओं, पुरुषों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। जो अन्नदाता भूखा रहकर दूसरों का पेट भरता है उसको बर्बाद करने की इबारत लिखी जा रही है।
04जेएनडी19: तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे किसान। संवाद