नरवाना। भारतीय रिजर्व बैंक ने लीड बैंक कार्यालय पंजाब नेशनल बैंक जींद के सहयोग से डिजिटल भुगतान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गांव रसीदा में किया गया। योगेश देवरे ने कहा कि डिजिटल भुगतान से नकद राशि पर निर्भरता कम होती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरबीआई वरिष्ठ प्रबंधक योगेश देवरे, आरबीआई चंडीगढ़ से सुधीर अहलावत व लीड जिला प्रबंधक अनुपम मरांडी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बताया कि इससे लेनदेन में सुविधा, पारदर्शिता, त्वरित धन हस्तांतरण, सरकारी सब्सिडी का सीधे खाते में सुरक्षित भुगतान व नकद पर निर्भरता कम होती है। ग्रामीणों को दैनिक जीवन में डिजिटल लेनदेन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही योगेश ने डिजिटल भुगतान करते समय सुरक्षित और सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया। किसी भी परिस्थिति में ओटीपी साझा न करें।