फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल के कर्मचारी कल से हड़ताल पर

Sun, 01 Nov 2015 12:25 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 चार माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान शुगर मिल के कर्मचारी दो नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। दी जींद सहकारी चीनी मिल वर्कर्स यूनियन की शनिवार को प्रधान ओमप्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें मिल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के बकाया वेतन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करने पर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। इसके बाद यूनियन ने मिल प्रबंधन को अनिश्चितकालीन हड़ताल का नोटिस सौंप दिया।


प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि वर्कर्स यूनियन, शुगरफेड द्वारा कर्मचारियों को 15 दिनों के अंदर वेतन दिलवाने या आगामी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बावजूद अक्तूबर माह बीत जाने के बावजूद कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला और न ही मिल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के वेतन को लेकर कोई कार्रवाई की गई। इसलिए कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जब तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलता, तब कोई भी कर्मचारी मिल का कार्य नहीं करेगा। बैठक में प्रधान ओमप्रकाश के अलावा कोषाध्यक्ष रणबीर, नसीब, सतपाल रेढ़ू मौजूद थे।
विज्ञापन


निर्धारित समय पर मिल चलाने की चुनौती
शुगर मिल नवंबर के अंत में शुरू होने की संभावना है। फिलहाल मिल में मेंटनेंस का कार्य चल रहा है। ऐसे में मिल में कार्य करने वाले सभी 620 कच्चे, सत्रीय नियमित व निममित कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से मिल प्रबंधन की परेशानियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन


अगर मजदूरों की हड़ताल समाप्त नहीं होती है, तो मिल प्रबंधन के सामने निर्धारित समय पर मिल चलाने की चुनौती होगी। अगर मिल समय पर शुरू नहीं होती है तो मिल में गन्ना लाने वाले करीब डेढ़ हजार किसानों की परेशानी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें