फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खाटू श्याम में उचाना के नाम से बनेंगी धर्मशाला

Sat, 04 Mar 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। शहर की लाला प्रभुदयाल चौधरी धर्मशाला में श्री श्याम सेवक ट्रस्ट की शनिवार को बैठक हुई। अध्यक्षता प्रधान सतपाल गोयल ने की। बैठक में खाटू श्याम मेंं उचाना की धर्मशाला निर्माण को लेकर चर्चा हुई। यहां पर 1111 गज में उचाना के नाम से धर्मशाला का निर्माण करवाया जाएगा। सतपाल गोयल ने बताया कि बाबा खाटू श्याम के धर्म प्रेमियों के सहयोग से राजस्थान के खाटू श्याम में उचाना के नाम से धर्मशाला बनाई जाएगी। ट्रस्ट द्वारा यहां पर 1111 गज जमीन धर्मशाला को लेकर खरीदी गई है। नक्शा बनवा कर यहां पर आने वाले दिनों में धर्मशाला का निर्माण शुरू किया जाएगा। हर कोई पूरा सहयोग इस पहल के लिए कर रहा है। इस मौके पर मार्केट कमेटी पूर्व वाइस चेयरमैन सुरेंद्र गर्ग, डॉ. सुरेश गुप्ता, सतपाल सिंगला, बलवान शर्मा, रोशन लाल घोघडिय़ा, रामनिवास दनौदा, सुरेंद्र गर्ग, रामकुमार घोघडिय़ा, महाबीर बरसोला, सज्जन चौधरी, ओमप्रकाश शर्मा, कापड़ो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें