15जेएनडी24: नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए एसोसिएशन सदस्य। स्रोत स्वयं
उचाना। रिटायर्ड कर्मचारी इंप्लाइज सेल कांग्रेस कमेटी उचाना विधानसभा की मीटिंग जिलाध्यक्ष ओमसिंह खोखरी की अध्यक्षता में एडवोकेट भूपेंद्र वर्मा के फार्म हाउस पर हुई। इसमें सर्वसम्मति से धर्मपाल घोघड़िया को अलेवा का प्रधान और भीम सिंह को उपप्रधान चुना।
भूपेंद्र वर्मा ने बताया कि जल्द ही 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा। इस अवसर पर जिला कमेटी के सदस्य महावीर सिंह दहिया, जिला महासचिव दिलबाग सिंह, जिला प्रभारी राजकुमारी, उप प्रधान पालेराम, उपप्रधान करण सिंह लोहान, उपप्रधान बलवान सिंह खोखरी, उपप्रधान सतबीर सिंह बालु, उप प्रधान महावीर सिवाच, उपप्रधान धर्मवीर मौजूद रहे संवाद
15जेएनडी24: नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए एसोसिएशन सदस्य। स्रोत स्वयं