फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मां बनभौरी धाम की निशुल्क बस यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना। बनभौरी धाम की निशुल्क बस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए। स्रोत संस्था।
विज्ञापन
नरवाना। भारत विकास परिषद केशव शाखा नरवाना के तत्वावधान में दिवंगत लाला किशोरी लाल सिंगला की पुण्य स्मृति में आठवीं निशुल्क मां बनभौरी धाम बस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। समाजसेवी राजेश सिंगला और राहुल सिंगला के सहयोग से आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जयकारों और भजनों के बीच श्रद्धालु मां बनभौरी धाम पहुंचे और माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाखा के सतीश सेतिया और राहुल सिंगला ने बताया कि यह निशुल्क यात्रा प्रत्येक माह चांदनी अष्टमी पर जैन स्थानक, पतराम नगर के पास से सुबह पांच बजे रवाना होती है। नवरात्र के विशेष महत्व के चलते यात्रा प्रथम नवरात्र पर आयोजित की गई। शाखा सदस्यों ने सेवा कार्य में सहयोग के लिए राजेश सिंगला और राहुल सिंगला का आभार जताया। इस अवसर पर आशीष सान्याल, प्रवीण जिंदल, ऋषभ, सौरभ बंसल, सौरभ गर्ग, विशाल मित्रा, सुभाष सिंगला, गंगा, पूनम, कविता, सुलोचना सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें