फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किला रामलीला में सीता-राम जन्म प्रसंग का मंचन, किन्नर समाज को किया सम्मानित

विज्ञापन
11जेएनडी11: किला रामलीला में मंचन के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। शहर की ऐतिहासिक सनातन धर्म आदर्श किला रामलीला में धार्मिक प्रसंगों के मंचन के साथ सामाजिक सद्भाव का संदेश भी दिया गया। रामलीला के मंच पर सीता और राम जन्म प्रसंग की प्रस्तुति की गई। कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से प्रसंग को जीवंत कर दिया जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। इस दौरान सीता की भूमिका में हरमन मेहंदीरत्ता ने मंच पर प्रस्तुति दी। रामलीला देखने के लिए शहर के अनेक लोग पहुंचे। इस अवसर पर किन्नर समाज के सदस्य भी मौजूद रहे। उन्होंने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और रामलीला के आयोजन की सराहना की। कमेटी की ओर से किन्नर समाज के सदस्यों को सम्मानित किया गया। आयोजन में सम्मान की इस पहल ने सामाजिक समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। शहर की किले वाली सनातन धर्म आदर्श किला रामलीला का आयोजन वर्ष 1955 से किया जा रहा है। करीब सात दशक से यह मंच भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों के माध्यम से त्याग, कर्तव्य, मर्यादा और आदर्शों की सीख दे रहा है। रामलीला के अलग-अलग प्रसंगों के जरिये दर्शकों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। रामलीला से जुड़े संतलाल चुघ ने बताया कि सीता और राम जन्म प्रसंग का मंचन आकर्षक ढंग से किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें