फोटो 10जेएनडी26-लाला प्रभुदयाल चौधरी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम। स्रोत श्रद्धालु
उचाना। लाला प्रभुदयाल चौधरी धर्मशाला में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भक्तिमय गीतों एवं भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। पूरे वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा। पुजारी सत्यनारायण शांडिल्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति मनुष्य को सत्य, प्रेम, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। श्रीकृष्ण छठी का पर्व श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का स्मरण करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। संवाद