फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: श्रीमद् भागवत कथा में भजन-कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
21जेएनडी20: श्रीमद् भागवत कथा में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हुए श्रद्वालु। स्रोत : पुजारी
विज्ञापन
जींद। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर पुलिस कॉलोनी स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा स्थल पर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन

पूज्य स्वामी केवलानंद सरस्वती महाराज के पावन सान्निध्य में चल रही भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन किया गया। जैसे ही जन्मोत्सव का प्रसंग आया, पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो और जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा।
स्वामी महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानवता को धर्म, सत्य और प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा में श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा और सदाचार का महत्व भी बताया गया।
विज्ञापन

जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने फूलों और भजनों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत किया। महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर धूप सिंह, विनोद, पवन, संदीप, सुरेश कुमार, पिंकी देवी, सुषमा, पूजा, मूर्ति, सुदेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें