फोटो 31जेएनडी20-सावन माह में प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए श्रद्धालु। स्रोत श्रद्ध
- फोटो : 1
उचाना। सावन माह शुरू होते ही प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। सुबह से ही भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिर पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि सावन में सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष 3, 10, 17 और 24 अगस्त को सावन सोमवार पड़ेंगे। इन अवसरों पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की जाएगी। संवाद