08जेएनडी54-माता भ्रामरी धाम में पूजा अर्चना करते हुए परिवार के साथ देवेंद्र अत्री। संवाद
उचाना। दिग्गजों को हरा कर उचाना की हाट सीट पर किंग बने देवेंद्र अत्री ने ये जीत अपने पिता स्व. चतुरभूज अत्री को समर्पित करते हुए कहा कि ये जीत उनके पिता एवं जो भाजपा ने काम करवाए है। उनके साथ उचाना हलके की जीत है। देवेंद्र अत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मेरे उचाना परिवार ने मुझे आशीर्वाद दिया है। भावुक हूूं कि मेरे पिता ने जो कमाया था उसका फल मुझे मिला है। ये जीत उचाना के लोगों की है। एक साधारण परिवार के बेटे को उचाना ने जीता कर विधानसभा भेजा है। अत्री ने कहा कि ये चुनाव पूरे उचाना ने मिलकर लड़ा है। जो 52 साल से उचाना के नाम पर राजनीति करते आ रहे है उनको मतदाताओं ने वोट की चोट से हराने का काम किया है। जो सहयोग, समर्थन उचाना ने दिया है उसका वो कभी अहसान नहीं उतार पाएंगे। हर एक मतदाता का वो दिल से आभार करते है। उचाना के बदलाव को लेकर मतदाताओं ने मतदान किया है। बड़े परिवारों को दर किनारे करते हुए उचाना के मतदाताओं ने किसान के बेटे को उचाना से जीतने का काम किया।