फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विनेश ने कुश्ती के बाद राजनीति में दी पटकनी

Wed, 09 Oct 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी56: जुलाना कार्यालय पर विनेश फोगाट का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
जुलाना। ओलंपियन और कांग्रेस की प्रत्याशी विनेश फोगाट ने कुश्ती के बाद अब राजनीति में कदम रखते ही विरोधियों को दांव के जरिए पटकनी देने का काम किया है। विनेश फोगाट ने भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हराया। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट को 65080 वोट मिले। कैप्टन योगेश बैरागी को 59065 वोट मिले। इनेलो बसपा के प्रत्याशी डाॅ. सुरेंद्र लाठर को 10158 वोट मिले। निवर्तमान विधायक अमरजीत ढांडा को 2477 वोट मिले। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डब्ल्यूडब्ल्यू रेसलर कविता दलाल को 1280 वोट मिले। निर्दलीय बिजेंद्र कुमार को 164 वोट, निर्दलीय प्रेम को 117 वोट, निर्दलीय जसबीर सिंह अहलावत को 90 वोट, निर्दलीय अमित शर्मा को 76 वोट, निर्दलीय रामरत्न को 69 वोट, राष्ट्रीय गरीब दल के जोगी सुनील को 47 वोट, निर्दलीय इंद्रजीत को 46 वोट मिले और 202 मतदाताओं ने नोटा पर वोट डाला। विनेश फोगाट को जींद मतगणना केंद्र से उनके कार्यालय जुलाना तक जुलूस के साथ लाया गया। समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
बाक्स

भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों को राउंड में मिले वोट

योगेश विनेश
1 3900 4114

2 5504 3162

3 4925 5014

4 4889 3287

5 2993 5217

6 4459 4639

7 3593 4870

8 3438 5547

9 3349 5332

10 4099 4111

11 3416 5324

12 5277 3911

13 2923 3470

14 4629 5307

15 1332 1186

बेलेट पेपर वोट मिले

337 589


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें