फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में नौ करोड़ से होंगे विकास कार्य : सुरेंद्र खरकभूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि अनाज मंडी के विकास के लिए नौ करोड़ से अधिक की राशि खर्च कर विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस राशि से मंडी में सीवरेज लाइन की व्यवस्था और सड़कों का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि मंडी में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है, ताकि आगामी सीजन से पहले किसानों को मंडी में यह सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के नेतृत्व में उचाना निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए विधायक पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री अपनी बात के पक्के हैं और जो घोषणा जनता से करते हैं, उसे धरातल पर उतारने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें