फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डी प्लान के तहत लाखों रुपये से होंगे विकास कार्य

Tue, 08 Aug 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने मंगलवार को जींद विधानसभा क्षेत्र में डी प्लान के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों की सूची जारी की। बताया कि लाखों रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। डी प्लान के तहत जाट धर्मशाला, सैनी धर्मशाला में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। वहीं पुलिस स्टेशन सदर जींद, पुलिस स्टेशन महिला जींद, पुलिस स्टेशन सिविल लाइन में हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी। पुलिस लाइन में टेनिस कोर्ट का निर्माण भी करवाया जाएगा।
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि डी प्लान के तहत ग्रांट वितरित करते हुए हर वर्ग का ध्यान रखा है। ग्रांट वितरण में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीति सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को अपनाया गया है। उनका प्रयास रहा है कि अति आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। जल्द ही ग्रांट की दूसरी किश्त प्राप्त होगी और विकास के कार्यों पर जल्द खर्च किया जाएगा। सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


शहर में होने वाले विकास कार्यों में जाट धर्मशाला में सोलर पैनल के लिए नौ लाख, सैनी धर्मशाला रोहतक रोड में पांच केवी सोलर पैनल के लिए 515000 की राशि जारी की गई है। पुलिस स्टेशन सदर जींद, पुलिस स्टेशन महिला जींद, पुलिस स्टेशन सिविल लाइन में हाई मास्ट लाइट के लिए तीन लाख 30 हजार रुपये, पुलिस लाइन में टेनिस कोर्ट निर्माण के लिए एक लाख 98 हजार रुपये, शहर के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट के लिए चार लाख 67,850 रुपये, अर्बन एस्टेट के एक पार्क में ओपन जिम के लिए ढाई लाख रुपये, हिंदू कन्या महाविद्यालय में निर्माण के लिए विधायक डेढ़ लाख रुपये, मेजर के मकान से डबल बुल सीमेंट गोदाम तक सड़क निर्माण के लिए 9 लाख 90 हजार की राशि जारी की गई है। इसी प्रकार बैरागी धर्मशाला सफीदों रोड के लिए चार लाख, कबीर धर्मशाला विश्वकर्मा कॉलोनी के लिए पांच लाख 42,600 रुपये, रविदास धर्मशाला सफीदों रोड के लिए पांच, कबीर धर्मशाला नरवाना रोड को पूर्ण करने के लिए पांच लाख, नायक धर्मशाला चंद्रलोक कॉलोनी को पूर्ण करने के लिए पांच लाख, नरवाना रोड पर गली निर्माण के लिए 12 लाख, दलामवाला गांव में फत्तू पन्ना चौपाल के लिए करीब दो लाख, दरियावाला गांव में दो गलियों के निर्माण के लिए चार लाख, खोखरी गांव में चौपाल के लिए लगभग दो लाख, गांव लोहचब में चौपाल के लिए लगभग दो लाख, ईंटल कलां गांव के सरकारी स्कूल में सोलर पैनल लगाने के लिए पांच लाख 15 हजार, अमरहेड़ी गांव में खेतों के पक्के खाल के लिए दो लाख 70 हजार, रूपगढ़ गांव के चौपाल के निर्माण कार्य के लिए तीन लाख व वाल्मीकि चौपाल पिंडारा के लिए तीन लाख, पिंडारा गांव में गली निर्माण के लिए दो लाख 69,829 रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
अधिकारियों से कहा गया है कि वे विकास कार्यों को तय समय में और गुणवत्ता के साथ पूरा करवाया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही न की जाए। अगर विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें