फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिप्टी स्पीकर ने पंजाबी बाजार से मेन बाजार तक किया दौरा, सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
06जेएनडी09: बाजार में दुकानदारों को अ​ग्निशमन सिलिंडर भेंट करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड
विज्ञापन
जींद। शहर के बाजारों में सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अब चरणबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं मजबूत की जाएंगी। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने पंजाबी बाजार से मेन बाजार तक दौरा कर दुकानदारों से संवाद किया और उनकी समस्याओं व जरूरतों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी, भूमिगत बिजली लाइन, पार्किंग और बाजार के सुंदरीकरण को प्राथमिकता देने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाजार की सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि दुकानदारों और आमजन को भी इसमें भागीदारी निभानी होगी। आगजनी की घटनाओं से बचाव को प्राथमिकता देते हुए डॉ. मिड्ढा ने दुकानदारों से प्रत्येक दुकान में अग्निशमन यंत्र रखने का आह्वान किया। उन्होंने स्वयं कई दुकानदारों को अग्निशमन यंत्र वितरित किए।
उन्होंने कहा कि आग लगने की स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में हर दुकान में अग्निशमन यंत्र होने से आग को फैलने से पहले नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि बाजार में ऐसे प्रमुख और आसानी से पहुंच वाले स्थान चिह्नित किए जाएंगे, जहां बड़े अग्निशमन सिलिंडर उपलब्ध रह सकें। जरूरत पड़ने पर दुकानदार और आमजन इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा बाजार के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर भी विचार किया जाएगा।

भूमिगत बिजली लाइन का काम आगे बढ़ाने का भरोसा
डॉ. मिड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जींद दौरे के दौरान बाजार में भूमिगत बिजली लाइन बिछाने को लेकर चर्चा हुई थी। इस दिशा में प्रक्रिया चल रही है। भूमिगत तारों से न केवल बिजली की तारों से जुड़ी परेशानियां कम होंगी, बल्कि बाजार अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित दिखाई देगा।

पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए भी प्रयास किए जाएंगे
डॉ. मिड्ढा ने कहा कि बाजार में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए भी प्रयास किए जाएंगे ताकि ग्राहकों को वाहन खड़े करने में परेशानी न हो और दुकानदारों के कारोबार को भी सुविधा मिले। बाजार के विकास, अग्नि सुरक्षा, बिजली व्यवस्था, सीसीटीवी, पार्किंग और सुंदरीकरण को प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि बाजार प्रधान और दुकानदारों के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें