फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिप्टी स्पीकर मिड्ढा ने महिला टीबी मरीजों को लिया गोद

विज्ञापन
फोटो 15जेएनडी12-डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा का स्वागत करते हुए निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंह। स्
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंह के नेतृत्व में जिला में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने जींद के 18 वर्ष से कम आयु की सभी महिला टीबी मरीजों को निक्षय मित्र पहल के अंतर्गत गोद लेकर उन्हें पोषण किट प्रदान की। उप सिविल सर्जन (टीबी) एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पाले राम कटारिया के अनुरोध को स्वीकार करते हुए डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत उपचाराधीन टीबी मरीजों को निक्षय मित्र पहल के तहत गोद लेकर टीबी मुक्त भारत के निश्चय को सफल बनाने की अनूठी पहल की है।
डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने सभी विभागों, संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों , अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से आह्वान किया कि वे निक्षय मित्र पहल के अंतर्गत अधिक से अधिक टीबी मरीजों को गोद लें। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों को उचित एवं नियमित उपचार के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की भी आवश्यकता होती है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति और संस्था को इस सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए टीबी मरीजों का सहयोग करना चाहिए, ताकि वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें