11जेएनडी34-जयंती देवी मंदिर में आमजन की समस्या सुनते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत प्रश
- फोटो : Archive
जींद। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम के दौरान जयंती देवी मंदिर परिसर में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं डॉ. मिड्ढा के समक्ष रखीं।
डॉ. मिड्ढा ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर उचित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है और वे हमेशा आमजन के साथ खड़े रहेंगे।