जींद। सैनी महापंचायत हरियाणा के हेड ऑफिस में जींद के विधायक और हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा का भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। यह कार्यक्रम राजेश सैनी की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर डॉ. मिड्ढा ने सैनी महापंचायत के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवा और बुजुर्ग मिलकर हरियाणा में सामाजिक उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने महापंचायत की टीम को समाज सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को सैनी समुदाय की एकजुटता और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी के जुलाना आगमन पर रैली में शामिल होने का आह्वान किया।