फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उप निदेशक जितेंद्र गौड़ ने मॉडल संस्कृति स्कूल में विद्यार्थियों से किया संवाद

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग के उप निदेशक जिते
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग के उप निदेशक जितेंद्र गौड़ ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेलरखा का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक, सहशैक्षणिक एवं नवाचार आधारित गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सवाल-जवाब किए, उनकी अधिगम क्षमता का आकलन किया और उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इसके अलावा विज्ञान, गणित, भाषा एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, मिड-डे मील व्यवस्था, स्वच्छता, हरित परिसर तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का निरीक्षण किया। उप निदेशक ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया पर संतोष जताते हुए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और संस्कारयुक्त शिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार हैं। अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उप निदेशक ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें