फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने राशन डिपो में महिलाओं को आरक्षण देकर बढ़ाया मान : शीला

Sun, 30 Jul 2023 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जजपा की महिला की जिलाध्यक्ष शीला चहल ने कहा कि हरियाणा में महिला सशक्तीकरण मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इसको आगे बढ़ाने के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं को राशन डिपो में 33 फीसदी आरक्षण देने कार्य किया है। उपमुख्यमंत्री ने यह वादा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था जिसको उन्होंने पूरा करने का काम किया है। इसके तहत अब जींद में 98 राशन डिपो महिलाओं के हाथों में होंगे। जिससे वह अपने परिवार का गुजारा चला सकेंगी।
विज्ञापन


शीला चहल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग का कार्यभार है। इसी के चलते और जजपा के चुनावी वायदे को ध्यान में रखते हुए डिप्टी सीएम ने चंडीगढ़ से पोर्टल की शुरूआत कर दी है। इसके साथ ही राशन डिपो में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले से चल रहे राशन डिपो में महिलाओं के बैकलॉग को पूरा करने के लिए नए लाइसेंस आवंटन में प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले भी उपमुख्यमंत्री ने महिलाओं के हित में पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण, कॉलेजों में पढ़ने वाली बेटियों को निशुल्क बस पास, ग्रामीण आजीविका मिशन और महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की गई हैं। बेहतरीन कार्य करने वाली प्रदेश की 100 पंच, सरपंच और मेंबर महिला जनप्रतिनिधियों को स्कूटी देकर भी सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें