करेला गांव के उपभोक्ताओं ने डिपो होल्डर की सप्लाई रद्द करने की मांग को है। उपभोक्ता धर्मपाल, जयदेव, सोनिया, हरफूल, सावित्री ने कहा कि डिपो होल्डर उनके साथ बुरा व्यवहार करता है। अगर वे राशन लेने के लिए उसके पास जाते हैं तो वह गाली गलौज करता है। ऐसे में गांव में किसी अन्य डिपो होल्डर को नियुक्त किया जाए, जिससे उनको राशन मिल सके। खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला अधिकारी सुरेंद्र सैनी ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। अगर डिपो होल्डर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।