28जेएनडी17: अधिकारियों की लघु सचिवालय में बैठक लेते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत : प्रशास
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जल शक्ति-जन भागीदारी अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाए। जिला में जल संचय को लेकर किए गए सभी कार्यों की फोटो सहित विस्तृत रिपोर्ट भारत सरकार के पोर्टल पर समयबद्ध अपलोड करना सुनिश्चित करें।
डीसी ने ग्राम पंचायतों और आमजन से जल संचयन एवं संरक्षण के कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपील भी की। डीसी मंगलवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अभियान से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा कर यह जानकारी दी।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जल शक्ति अभियान को जन भागीदारी अभियान रूप देना जरूरी है, ताकि इसके स्थाई और सकारात्मक परिणाम सामने आ सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पारंपरिक जल स्रोतों के नवीनीकरण, वाटरशेड विकास तथा रीयूज एवं रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
इन प्रयासों से जहां भूजल स्तर में सुधार होगा। वहीं सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। बैठक में डीसी ने जल शक्ति अभियान पोर्टल पर जल संचयन जन भागीदारी (जेएसजेबी 2.0) के तहत विभिन्न विभागों की ओर से अधिक से अधिक डेटा अपलोड करने के निर्देश भी दिए ताकि कार्यों की प्रगति का सही आकलन किया जा सके।
इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, सिंचाई विभाग के एसई पुनित राय, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता विकास गिरधर, डीडीए गिरीश नागपाल, राकेश कुमार मौजूद रहे।