फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-6 में डेंगू का केस मिला, स्वास्थ्य कर्मियों ने 22 मरीजों के रक्त के सैंपल जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
महिलाओं को बीमारियों के प्रति जागरूक करती स्वास्थ्य कर्मचारी। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू का मामला सामने आने पर सेक्टर-6, सात, हनुमान नगर, सैनी बस्ती, कृष्णा कालोनी, बसंत विहार में घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया तथा डायरिया रोगियों की पहचान करने तथा लोगो को इन बीमारियों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा और रामकुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बुखार के 22 मरीजों की रक्तपटिकाएं बनाकर जांच के लिए लैब में भिजवाई । स्वास्थ्य कर्मचारियों ने महिलाओं को पोषण पखवाड़े की जानकारी देते हुए उनकी हेमो ग्लोबिन, शुगर तथा बीपी की भी जांच की। इस दौरान बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण करने के अलावा कोविड टीकाकरण भी किया।
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोगों को बुखार होने पर बिना जांच के कोई भी दवाई लेने के बजाय अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मे जाकर डेंगू की जांच करवाने की अपील की। स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि यह समय डेंगू के मच्छर के उपयुक्त होने के कारण ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है। उन्होने बताया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति थोडी सी सावधानी करके अपने घर तथा आस पास की सफाई करते हुए गढो , खाली पड़े टायरों व गमलों आदि में पानी खड़ा न होने दे, पानी के बर्तनों को ढक कर रखे, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे, पूरी बाजू के कपउे पहने, सप्ताह मे एक बार कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों तथा होदी को सूखाकर ही भरे तो मलेरिया, चिकनगुनिया व डेंगू से लोगों को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर सुपरवाइजर बिमला देवी, ओमप्रकाश, अमरजीत, प्रदीप, दिनेश, जगदीप, गुरनाम, मंजू रानी, रानी देवी, मुकेश रानी, नीलम, मुकेश कुमारी, अंजू, राधा, प्रवीन कुमारी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें