फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त आंगनबाड़ी वर्करों को बहाल करवाने के लिए प्रदर्शन चार को

विज्ञापन
बैठक में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर्स। विज्ञप्ति। - फोटो : Jind
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। बर्खास्त आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की बहाली, बकाया मानदेय जारी करवाने और हड़ताली कर्मियों के मानदेय में 75 प्रतिशत की कटौती के रोष स्वरूप चार जुलाई को पंचकूला में निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन की रणनीति को लेकर जींद कमेटी की बैठक जिला सचिव सुमन देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन

यहां वीरवार को हुई आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर्स की बैठक में सुमन देवी ने कहा कि इस आक्रोश प्रदर्शन में जींद जिले से बड़ी संख्या में वर्कर व हेल्पर हिस्सा लेंगी। चार अप्रैल को हरियाणा सरकार के साथ हुए समझौते को अभी तक लागू नहीं किया। इस कारण प्रदेशभर में आंगनबाड़ी वर्करों में भारी रोष है। इसी रोष स्वरूप व समझौते को लागू करवाने की मांग को लेकर, बर्खास्त 975 वर्करों को बहाल करवाने, गैर वाजिब मानदेय कटौती बहाल करवाने, बनाए गए मुकदमे वापस करवाने व अन्य मांगों को लेकर चार अप्रैल को पंचकूला में प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें