संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना/जींद। राजीव गांधी राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के बाहर एनएसयूआई के प्रधान सुखदेव उझाना और छात्र नेता अंकित शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को विद्यार्थियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने सरकार पर तानाशाही और अवैध वसूली के आरोप लगाए। प्रदर्शन में सरकार की नीतियों के खिलाफ भी बोला गया।
सुखदेव उझाना ने कहा कि सरकार टैक्स के नाम पर आम जनता से वसूली कर रही है। ऐसी सरकार जो आम जनता के हित को नजरअंदाज करती है, वह वास्तव में लोकतंत्र की धारा को खतरे में डाल देती है। छात्रों का कहना है कि वह सरकार से न्याय और समाधान की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर आवाज उठाई है और सरकार से इस पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है। छात्रों ने सरकार से अपनी मांगों को लेकर सामंजस्य बनाने के लिए अपील की। छात्र नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी और उनकी संवेदनशीलता बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस संबंध में अपने मांगों को साफ किया और सरकार से समाधान की मांग की। इस दौरान मौके पर प्रवेश उझाना, वीसु लोन, यतिन धनौरी, लक्ष्य नैन, भूमित शर्मा, हैप्पी वर्मा, साहिल शर्मा, साहिल चहल, हेमंत शर्मा, प्रशांत भोरीवाल, मोहित सहारण, महावीर सोनी, विजय नरवाना, विनय राजपूत, अजय चहल, अजय नैन, प्रिंस गौतम, साहिल रेढू व अन्य साथी मौजूद रहे।
13जेएनडी36 : राजीव गांधी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के बाहर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। संवाद