फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रांसफर ड्राइव रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Thu, 02 Nov 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी15: ट्रांसफर ड्राइव रोकने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए हरियाणा विद्यालय अध्यापक सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग द्वारा अचानक ट्रांसफर ड्राइव रोकने के विरोध में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ट्रांसफर ड्राइव रोकने की मांग को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान साधु राम ने व संचालन राज्य कोषाध्यक्ष संजीव सिंगला ने किया। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रेस सचिव सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा ट्रांसफर ड्राइव को रोकना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि तबादले सत्र शुरु होते ही अप्रैल माह में होने चाहिए थे। परंतु अधूरी तैयारियों के चलते ड्राइव को अक्तूबर तक घसीटा गया और तबादलों का ठेका ले रही प्राइवेट फर्मों को विभाग का बजट लुटवाने के बावजूद परिणाम शून्य रहा। प्राथमिक अध्यापकों के जिले अलॉट होने के बावजूद ड्राइव को रोकना सुनियोजित चाल का हिस्सा है। जेबीटी शिक्षकों के तबादले हुए सात वर्ष हो चुके हैं। 2017 के जेबीटी अध्यापक लगातार छह वर्षों से स्थाई जिलों की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं गत मास में शिक्षा विभाग ने अंतर जिला स्थानांतरण और समान्य तबादलों का शेड्यूल जारी किया था। इसके तहत 2017 में लगे जेबीटी अध्यापकों को व अन्य बैच को पोर्टल के द्वारा स्थाई जिले व स्थानांतरित जिले अलॉट किए गए। उसके बाद सभी 2017, 2004, 2008, 2011 बैच के अध्यापकों को आबंटित जिलों में स्कूल मिलने थे साथ ही सामान्य तबादले भी होने थे, लेकिन सरकार और विभाग ने तय शेड्यूल को बिना कोई कारण बताए ट्रांसफर ड्राइव को रोक दिया गया है। जिस कारण प्रदेशभर के अध्यापकों में बहुत रोष है। अध्यापक संघ मांग करता है कि सात वर्षो से रुके हुए प्राथमिक अध्यापकों के तबादले तय शेड्यूल के मुताबिक ड्राइव चलाते हुए अतिशीघ्र किए जाए व अतिथि अध्यापकों को भी वापस अपने गृह जिले में स्थानांतरित किया जाए। इस अवसर पर वेदपाल, परमात्मा प्रसाद,रणधीर सिंह, शमशेर सिंह, धर्मबीर, जयपाल, बलराज सिंह, संजय कुमार, नरेंद्र कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें