संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सीएम फ्लाइंग टीम ने उचाना मंडी स्थित एक दुकान व गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में बम पटाखे बरामद किए हैं। उचाना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि उचाना मंडी स्थित लाल चौक निवासी विकास अपनी दुकान व गोदाम पर भारी मात्रा में बम पटाखों को स्टोर किए हुए हैं।
जींद जिला एनसीआर क्षेत्र में होने के चलते यहां बम पटाखों की बिक्री पर रोक है। सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार निखिल सिंगला को तैनात किया गया। जबकि सीएम फ्लाइंग की तरफ से एसआई विजेंद्र, फायर ब्रिगेड जींद से मामन राम, विजय कु मार को शामिल किया गया। टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की तो भारी मात्रा में बम पटाखे बरामद हुए। जिनका वजन करने पर कुल 440 किलोग्राम पाया गया। मामले की शिकायत उचाना थाना पुलिस को दे दी गई है।