फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एप से डेटा भरने की विधि का प्रदर्शन किया

Sun, 19 Apr 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी04: स्व-गणना सेमिनार में मौजूद छात्राएं और अन्य। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्वगणना विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. बबिता पवार ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और स्टाफ को डिजिटल माध्यम से स्वयं गणना करने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

सेमिनार में 98 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम सत्र में ग्रीन कुमार, डॉ. देवेंद्र और प्रदीप, द्वितीय सत्र में रमेश, रजत और दीपक ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने ऑनलाइन पोर्टल और एप के माध्यम से डेटा भरने की विधि का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सटीक आंकड़े सरकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में कितने महत्वपूर्ण होते हैं।
कार्यकारी प्राचार्य डॉ. बबिता पवार ने कहा कि स्वगणना की प्रक्रिया डेटा संग्रह में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करती है। उन्होंने आह्वान किया कि छात्राएं समाज में भी जागरूकता फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें