फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पंसारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Sat, 19 Oct 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के पंसारी से एक करोड़ रंगदारी मांगने और रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देने पर शहर थाना पुलिस ने प्रदीप गिल, प्रवीण गिल और राजेश गोयत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी श्यामलाल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रदीप गिल उनके भतीजे नितिन का दोस्त है। 15 अक्तूबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास प्रवीण गिल ने उसके पास व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी कि वह तीन दिन के अंदर उसे पूरे परिवार सहित मार देगा। 16 अक्तूबर की रात में प्रवीण गिल एक लड़के के साथ बाइक पर सवार होकर आया। दूसरे लड़के ने अपने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। उसकी पंसारी की दुकान के सामने आकर बाइक रोकी और लड़के को इशारा करके उसकी पहचान करवाई। फिर उसी रात 11 बजकर 20 मिनट पर राजेश गोयत ने उसके पास चार बार फोन कॉल की। उसने नहीं उठाया। उसके बाद फोन से वॉइस रिकॉर्डिंग भेजकर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।
श्यामलाल ने कहा कि राजेश गोयत, प्रवीण गिल और प्रदीप गिल ने प्रत्यक्ष तौर पर उससे मिलकर एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग कई बार की है। रुपये नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। उसे अपने और परिवार के जान-माल का खतरा है। एएसआई नवजीत सिंह ने बताया कि राजेश गोयत, प्रवीण गिल और प्रदीप गिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें