फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग

Mon, 08 Apr 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी26-एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जेजेपी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
जींद/नरवाना। जननायक जनता पार्टी के हलका प्रधान सुरेंद्र गोयत बेलरखा और प्रदेश प्रवक्ता बिटटू नैन की अध्यक्षता में एसडीएम अनिल दून को मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी प्राइवेट स्कूलों ने किताबें, स्कूल वर्दी व अन्य सामान के लिए एक विशेष दुकान निर्धारित कर रखी है। अभिभावकों को मजबूरन अपने बच्चों की किताबें व अन्य सामान वहीं से खरीदना पड़ता है। जहां अभिभावकों से मनमाने रेट वसूल करके लूट मचा रखी है। स्कूलों द्वारा हर वर्ष सिलेबस बदल दिया जाता है ताकि पुरानी किताबों का आदान-प्रदान नहीं किया जा सके। प्राइवेट स्कूलों में दाखिला फीस, मासिक फीस के साथ-साथ अनेक तरह के फंड लिए जा रहे हैं। जननायक जनता पार्टी ने ज्ञापन से माध्यम से सरकार से इस कालाबाजारी को रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते इस बारे कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो जननायक जनता पार्टी प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने पर मजबूर होगी। जननायक जनता पार्टी ने पिछले कई सालों से नरवाना में पुस्तक दान महादान अभियान चला रखा है। नरवाना में पुस्तक बैंक भी खोला हुआ है, जिसमें बच्चे निशुल्क पुस्तक प्राप्त व दान कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रेस प्रवक्ता जयभगवान अमरगढ़, बुद्धिजीवी हलका प्रधान जगदीश गुरूसर, युवा हलका प्रधान महासचिव कृष्ण धरौदी, पवन नैन, राकेश चहल, मुकेश शर्मा भाणा मौजूद रहे।

08जेएनडी26-एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जेजेपी कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें