फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रिहायशी क्षेत्र में लगे बायोगैस प्लांट को बंद करने की मांग

विज्ञापन
03जेएनडी27-बायोगैस प्लांट के विरोध में धरने पर बैठे वि​भिन्न संगठनों के लोग। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के नए बस अड्डे के नजदीक रिहायशी क्षेत्र में लगे बायोगैस प्लांट को बंद करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कॉलोनियों के लोगों ने धरना दिया। धरने को समर्थन देने के लिए कई खापो, भाकियू, कांग्रेस, सीपीआईएम, सीटू ने बायोगैस प्लांट को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

कंडेला खाप प्रधान ओमप्रकाश कंडेला की अध्यक्षता में आयोजित धरने में सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यदि तय दिनों के दौरान इस प्लांट को बंद नहीं किया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा।
मौके पर एसडीएम सत्यवान मान पहुंचे, जिनको राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए। उन्होंने बायोगैस प्लांट के मैनेजर और मार्फत कंपनी के चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा और प्लांट को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने बायो गैस प्लांट के कारण दरके हुए मकानों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा भी मांगा। इस दौरान मुख्य गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। करीब तीन घंटे तक चले इस सांकेतिक धरने पर नवीन जयहिंद, कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल सिहाग, माजरा खाप के प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर, सीटू जिला प्रधान का. रमेश चंद्र मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में गैस प्लांट लगाने की मंजूरी देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। नवीन जयहिंद ने कहा कि जींद के लोगों की जिंदगी को खतरे में है और भ्रष्टाचार का बड़ा खेल हुआ है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चार और पांच अप्रैल को जींद दौरे पर रहेंगे।। मुख्यमंत्री खुद प्लांट के नजदीक एक दिन बिता कर देखें ताकि उनको भी अहसास हो कि प्लांट का धुंआ और उससे निकलने वाली बदबू में रहना कितना जोखिम भरा है।
ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में बायो गैस प्लांट बनाना सीधे तौर पर जींद के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है। प्लांट के विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से जनता के साथ खड़ी है। जींद के लोगों की जिंदगी पर जो जोखिम बना है वह किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं है।
इस अवसर पर सुशील नरवाल, वेद प्रकाश, रामचंद्र बिरोली, डॉ. राजकुमार गोयल, राजू लखीना, कपूर सिंह, पवन दुहन, धर्मपाल कटारिया, दीपक पिंडारा, विजय मोर लुदाना, जगदीश बीबीपुर मौजूद रहे।

03जेएनडी27-बायोगैस प्लांट के विरोध में धरने पर बैठे विभिन्न संगठनों के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें