फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तहसील कार्यालय में एसी के आउटडोर पंखे हटवाने की मांग

Wed, 25 Oct 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जींद विकास संगठन के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डाॅ. राजकुमार गोयल ने सीएम विडो पर शिकायत दी है कि तहसील कार्यालय में दीवारों पर लगे एयर कंडीशनर के आउटडोर पंखों को हटवाया जाए और यहां पंखों की उचित व्यवस्था की जाए। सीएम विडो पर दी शिकायत में डाॅ. राजकुमार गोयल ने लिखा है कि लघु सचिवालय के तहसील कार्यालय में जिन खिड़कियों पर लोगों को जमीन जायदाद से संबंधित कामों के लिए घंटों लाइनों में खड़ा होना पड़ता है। वहां दीवारों पर लगे एयर कंडीशनरों के आउटडोर पंखों की गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही है। इसके चलते लोगो का खडा होना मुश्किल हो रहा है। यहां पंखों की भी कोई व्यवस्था नही है जिसके चलते जनता को परेशानियां और भी ज्यादा हो रही है। सीएम विडो पर दी शिकायत में कहा है कि यहां जो लोग रजिस्ट्रियां करवाने, इंतकाल करवाने, फरद निकलवाने इत्यादि कामों केे लिए आते हैं उन्हें इन समस्याओं के चलते खिड़कियों पर खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। बुजुर्गों और महिलाओं को तो और भी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डाॅ. राजकुमार गोयल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से लेकर यहां खिड़िकियों के पास से एयर कंडीशनरोें के आउटडोर पंखों को तुरंत प्रभाव से हटवाया जाए और यहां पंखों की उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें