फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बैंक अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Oct 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
-वर्ष 2020 में पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ किया था मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जींद। आस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा लगवाने के लिए जाली दस्तावेज बनाने व बैंक अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव दालमवाला निवासी राजेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक मुख्य ब्रांच प्रबंधक संगीता ने नौ सितंबर 2020 को सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव दालमवाला निवासी राजेश और उसकी पत्नी सविता ने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके बैंक शाखा की झूठी, नकली व काल्पनिक जमा रसीदें तैयार करके धोखाधड़ी की है। पिछले साल 24 नवंबर को सत्यापन के लिए उन्हें ईमेल प्राप्त हुई थी। जिसमें अलग-अलग तिथि में सात लाख रुपये, साढ़े छह लाख रुपये, पांच लाख रुपये की एफडीआर (सावधि जमा रसीद) राजेश के नाम दिखाई गई हैं। वहीं राजेश की पत्नी सविता के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये की एफडीआर की परिपक्वता तिथि 22 दिसंबर 2022 और छह लाख रुपये की परिपक्वता तिथि 21 सितंबर 2023 दिखाई गई है। एफडीआर की जांच करने पर पाया गया कि आरोपियों ने बैंक के जाली दस्तावेज सील का उपयोग करके, बैंक अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर करके झूठी, नकली, काल्पनिक और जाली एफडीआर तैयार की थी। आरोपियों ने इस एफडीआर को मूल के रूप में इस्तेमाल किया और उसी बांड यूनिवर्सिटी आस्ट्रेलिया को लिक्विड फंड के रूप में जमा किया। इन तथ्यों को बैंक अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया गया है। बैंक के रिकार्ड के सत्यापन के बाद यह पाया गया कि आरोपी का बैंक में कोई खाता नहीं है। शाखा जींद और बैंक में एफडीआरएस के रूप में कोई राशि जमा नहीं की गई। बैंक ने आरोपियों के पक्ष में कभी भी कोई एफडीआरएस जारी नहीं किया। पुलिस ने गांव दालमवाला निवासी राजेश व उसकी पत्नी सविता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें