24जेएनडी23-मार्केट कमेटी कार्यालय में धरना देते कर्मचारी। स्रोत संवाद
जुलाना। कस्बे के मार्केट कमेटी कार्यालय में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर कार्यालय पर धरना दिया और नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता सहायक सचिव सिकंदर सांगवान ने की।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों में रोष ई-खरीद पोर्टल और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की खामियों के साथ-साथ कर्मचारियों पर सीधे एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की कार्रवाई को लेकर है। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान ने रजिस्ट्रेशन करवा रखा है तो मार्केट कमेटी गेट पास काटने से मना नहीं कर सकती, वहीं बिना रजिस्ट्रेशन के एक किलो अनाज का भी गेट पास जारी नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी बोर्ड के कर्मचारियों को बेवजह बलि का बकरा बनाया जा रहा है। सरकार से मांग की कि ई-खरीद पोर्टल और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को दुरुस्त किया जाए तथा सीजन के दौरान मंडियों में पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर मार्किट कमेटी सचिव कोमिला, सुरेंद्र, सुखमेर चिंटू मौजूद रहे।