फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जाट धर्मशाला के चुनाव में खामियां दूर करवाने की मांग

Mon, 15 Sep 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी47: जाट धर्मशाला के बाहर चुनाव अ​धिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाकर नारेबाजी करते हुए कॉले
विज्ञापन
जींद। जाट धर्मशाला के प्रधान पद को लेकर 18 सितंबर को चुनाव होना है। इससे पहले प्रधान समेत अन्य पदों के उम्मीदवारों ने चुनाव अधिकारी व दूसरे पक्ष पर चुनाव में पक्षपात बरतने का आरोप लगाया है। इसको लेकर धर्मशाला के बाहर नारेबाजी की और बाद में लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी को शिकायत दी।
विज्ञापन

डीसी को दी शिकायत में जाट धर्मार्थ सभा के पैनल पदाधिकारी फूलकुमार मोर ने बताया कि चुनाव में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही। इसमें पक्षपात किया जा रहा है। उनके पैनल से एक कमेटी सदस्य उम्मीदवार ने फार्म वापस लिया तो चुनाव अधिकारी ने पैनल को भंग कर दिया जबकि यह नियम के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि चुनाव में चुनाव अधिकारी के साथ एक राजपत्रित अधिकारी को भी लगाया जाए ताकि चुनाव में निष्पक्षता बनी रहे। चुनाव अधिकारी के पास बाहरी व्यक्ति को बैठने से रोका जाए ताकि उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं रहे। सोमवार को सभी पदाधिकारियों को चुनाव चिन्ह भी अलॉट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें