फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग

Tue, 29 Apr 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी17-बैठक में भाग लेते प्ले स्कूल एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत एसोसिएशन - फोटो : mathura
विज्ञापन
जींद। प्ले स्कूल एसोसिएशन ने डीसी को पत्र लिखकर पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की है। एसोसिएशन के सदस्य कर्मवीर सिंह, रोहित, नवीन, राजकुमार, राजपाल ने कहा कि किड्स प्ले स्कूलों को स्थाई पंजीकरण नहीं मिलने के कारण उनके स्कूलों की प्रतिष्ठा और भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

इसके अलावा महिला व बाल विकास विभाग की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया में देरी की जा रही है। इसके अलावा किड्स प्ले स्कूल चलाने के लिए स्पष्ट और स्थिर नियमों का निर्धारण आवश्यक है, ताकि वह अपने स्कूल को नियमों के अनुसार चला सके।
उन्होंने कहा कि हर साल नियमों में बदलाव होने से उन्हें परेशानी हो रही है, क्योंकि उन्हेंं हर बार नए नियमों के अनुसार अपने स्कूल को समायोजित करना पड़ता है। पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि वह अपने स्कूल को आसानी से पंजीकृत करा सकें। ऐसे में उनकी मांग है कि किड्स प्ले स्कूलों को स्थाई पंजीकरण प्रदान किया जाए, जिससे वह स्कूलों को सुचारू रूप से चला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें