फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

विज्ञापन
फोटो 17जेएनडी15-सीआरएसयू में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए ए
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य गोल चक्कर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने कुलपति प्रो. डॉ. रामपाल सैनी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन अध्यक्ष जयदीप सिंधु ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के लिए साहस, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा हैं। विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और विचारों के निर्माण का स्थान भी है। परिसर में भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित होने से विद्यार्थियों को उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा मिलेगी। मुख्य गोल चक्कर पर प्रतिमा स्थापित होने से विश्वविद्यालय की पहचान को भी नई दिशा मिलेगी। एनएसयूआई ने प्रशासन से प्रतिमा स्थापना के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार कर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की। इस दौरान आशीष मलिक, रविंद्र बडौदा, प्रवेश लाठर, सचिन राठी, बलराज कंडेला, सुखविंदर ढुल और डॉ. मोहित नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें