08जेएनडी18: डीएएसएफआई संगठन कुलसचिव सीमा गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत संगठन
जींद। डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट्स फ्रंट ऑफ इंडिया संगठन ने बुधवार को कुलसचिव सीमा गुप्ता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन की मुख्य मांग है कि विश्वविद्यालय की प्रदेश स्तरीय लाइब्रेरी के सामने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाए।
डीएएसएफआई नेता अंकित सरोहा और वाइस प्रेसिडेंट दीपक टंडन ने कहा कि बाबा साहब का संघर्ष और विचार विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके योगदान को देखते हुए परिसर में प्रतिमा होना आवश्यक है। इस अवसर पर रविंद्र कालता, गौरव दुग्गल, अर्जुन, सुमित और आशीष शर्मा सहित मौजूद रहे।