फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुकानों को तोड़कर नया बाईपास बनाने की मांग

Sun, 10 Nov 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी22-न्यू बस स्टैंड मार्किट एसोसिएशन प्रधान पंडित वेद प्रकाश और उपप्रधान महेंन्द्र पाल गर
विज्ञापन
नरवाना। शहर के बस अड्डे के पास बनी दुकानों को तोड़कर नया बाईपास बनाए जाने की मांग को लेकर न्यू बस स्टैंड मार्केट एसोसिएशन ने रविवार को हरियल रेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को ज्ञापन सौंप। कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि गत सरकार की घोषणा को जल्द पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

मंंत्री ने कार्यकारी अभियंता लोकनिर्माण विभाग से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। प्रधान पंडित वेदप्रकाश शर्मा और उपप्रधान महेंद्र पाल गर्ग ने बताया कि वर्ष 2019 में न्यू बस स्टैंड मार्केट एसोसिएशन ने बस अड्डे के पास बनी दुकानों को तोड़ने और नया बाईपास बनाने के लिए धरना प्रदर्शन किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मांग को मानते हुए 29 फरवरी 2020 को विधानसभा पटल पर यह बाईपास बनाने की घोषणा की थी। साथ ही इसके बजट की भी घोषणा कर दी थी।
महेंद्रपाल गर्ग ने कहा कि किन्हीं कारणों से गत सरकार में इस पर काम नहीं हो सका। अब नए सिरे से उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास स्थान चंडीगढ़ में मिलकर मामले से अवगत करवाया। इस पर मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई करने के बारे में तत्काल ही जींद के डीसी को निर्देश दिए हैं।

10जेएनडी22-न्यू बस स्टैंड मार्किट एसोसिएशन प्रधान पंडित वेद प्रकाश और उपप्रधान महेंन्द्र पाल गर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें