फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, चीनी मिल के गेट पर किसानों का धरना शुरू

विज्ञापन
28जेएनडी23: सहकारी चीनी मिल के सामने धरने पर बैठे किसान। स्रोत: किसान
विज्ञापन
जींद। गन्ने के भाव में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को गन्ना किसान समिति के बैनर तले किसानों ने जींद सहकारी चीनी मिल के गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया है। समिति के प्रधान अजमेर राजपुरा भैण की अध्यक्षता में किसान धरने पर बैठे।
विज्ञापन

किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने, फसल का भुगतान 15 दिन के अंदर करने और गन्ना ढुलाई के रास्तों की हालत सुधारने की मांग उठाई। प्रधान अजमेर ने कहा कि गन्ने की खेती में लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मौजूदा भाव पर खेती करना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने सरकार से गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। साथ ही कहा कि मिल में गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को फसल का भुगतान 15 दिन के भीतर मिलना चाहिए, ताकि उन्हें अगली फसल और अन्य कृषि कार्यों के लिए आर्थिक परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

किसानों ने पटियाला चौक से सहकारी चीनी मिल तक के रास्ते पर बने करीब छह ब्रेकरों को हटाने की मांग भी की। उनका कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गन्ना लेकर आने-जाने के दौरान इन ब्रेकरों से परेशानी होती है।
किसानों ने सुझाव दिया कि मिल के मुख्य द्वार के सामने जरूरत के अनुसार ब्रेकर बनाया जाए, ताकि सड़क पर यातायात व्यवस्था भी बनी रहे और गन्ना लेकर आने वाले वाहनों को भी दिक्कत न हो। इसके अलावा किसानों ने गन्ना ढुलाई के लिए इस्तेमाल होने वाली सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की।
उन्होंने विशेष रूप से जींद-सफीदों रोड की हालत सुधारने पर जोर दिया। किसानों का कहना है कि खराब सड़कों के कारण गन्ना लेकर आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को परेशानी होती है और समय भी अधिक लगता है। धरने में शमशेर कंडेला, रामपाल बिरौली, सूरजमल संगतपुरा और बंटू मिल्कपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें