फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धान खरीद की लिमिट खत्म करने की मांग, मिसमैच पर गेट पास न रोकने को कहा

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। मार्किट कमेटी सचिव रोशनलाल को मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते हु - फोटो : ARchive
विज्ञापन
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का धरना तहसील कार्यालय से मेला अनाज मंडी में स्थानांतरित होने के बाद सोमवार को भी जारी रहा। अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के आह्वान पर मास्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने धान खरीद व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। किसानों ने सचिव मार्केट कमेटी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर खरीद प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि धान खरीद पर लगाई गई लिमिट तत्काल खत्म की जाए और ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ को ही गेट पास जारी करने के लिए पर्याप्त आधार माना जाए। उनका कहना था कि मिसमैच के नाम पर किसानों के गेट पास नहीं रोके जाने चाहिए ताकि मंडी में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
किसानों ने धान की तुलाई में इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कांटों के इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने खरीद एजेंसियों के सामान्य कांटों के बजाय इलेक्ट्रॉनिक कांटों से पारदर्शी तुलाई कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि किसानों की धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाए।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि समय पर उठान नहीं होने से मंडियों में फसल अटक जाती है और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए धान के उठान की व्यवस्था भी सुचारु की जाए, ताकि मंडियों में जाम की स्थिति न बने और किसान बिना देरी अपनी फसल बेच सकें।
धरने में राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष डिम्पल, रामप्यारी, सतबीर चोपड़ा, बलवान सिंह उझाना, इंद्र सिंह बेलरखा, मास्टर बलजीत सिंह, सतबीर खरल, बलजिंद्र सिंह, रत्न सिंह चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें