फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पद पर भर्ती की मांग उठाई

विज्ञापन
13जेएनडी08-नागरिक अस्पताल में कार्यवाहक सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया को ज्ञापन सौंपते हुए मार्क्सव
विज्ञापन
जींद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी जींद का प्रतिनिधि मंडल कार्यवाहक सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया से मिला और स्वास्थ्य बहाली की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला सचिव कामरेड कपूर सिंह ने कहा कि नागरिक अस्पताल जींद में बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टरों और अन्य सहायक स्टाफ की भर्ती के पद खाली पड़े हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं है और न ही दवाइयों का प्रबंध है।
इन समस्याओं को लेकर नागरिक अस्पताल पर पार्टी 17 मार्च को धरना देगी। इसमें जींद शहर और आस-पास के गांव के लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का राज आने के बाद विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। जींद जिला तो कई महीनों से बिना सिविल सर्जन के ही चल रहा है। अकेले नागरिक अस्पताल जींद में 30 पद डॉक्टरों के खाली पड़े हैं। इसके अलावा पिछले दो साल से आंखों के ऑपरेशन भी बंद हैं।
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड अटेंडेंट, सफाई कर्मचारियों और अन्य सहायक स्टाफ के पद खाली पड़े हैं। इसलिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी लोकल कमेटी जींद के आह्वान पर जन समस्याओं को लेकर 17 मार्च को नागरिक अस्पताल जींद पर धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर कामरेड कपूर सिंह, संदीप जाजवान, पवन कुमार, रामदास और आजाद पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें