07जेएनडी24-गो सेवा आयोग चेयरमैन श्रवण गर्ग से मिलते हुए उचाना नंदीशाला प्रतिनिधि मंडल। स्रोत सद
उचाना। नंदीशाला कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राकेश छात्तर के नेतृत्व में हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग से सफीदों में मिले। उन्होंने नंदीशाला में शेड निर्माण की मांग रखी। राकेश छात्तर ने बताया कि नंदीशाला में निराश्रित गोवंश की संख्या लगातार बढ़ रही है। बरसात और तेज धूप के मौसम में गोवंश के संरक्षण के लिए अतिरिक्त शेड की आवश्यकता है। उन्होंने शीघ्र शेड उपलब्ध कराने की मांग की। गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि नंदीशाला की जरूरत को प्राथमिकता के आधार पर देखते हुए शेड की व्यवस्था कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और मांग को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर नंदीशाला प्रधान श्यामू दुर्जनपुर, महेंद्र खापड़ मौजूद रहे। संवाद