संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। करीब दस सालों से रजबाहा रोड को नरवाना बाईपास रोड से जोडऩे वाले देवा सिंह कालोनी की गली का निर्माण की मांग पूरी हुई। इस निर्माण पर 45 लाख रुपये के आस-पास की राशि नपा खर्च करेंगी। रविवार को नपा प्रधान विकास काला द्वारा इसका शुभारंभ नारियल फोड़ कर किया। यह गली वार्ड-7 एवं वार्ड-1 में आती है। वार्ड नंबर-1 पार्षद सतीश जांगड़ा, वार्ड-7 पार्षद दीपक जैन भी मौजूद रहे।
विकास काला ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य नपा एरिया में किया जा रहा है। रजबाहा रोड को नरवाना बाईपास से य गली जोड़ती है। इसको लेकर काफी सालों से यहां के लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों द्वारा मांग की जाती रही है। इस मांग को पूरा करते हुए बीते दिनों टेंडर लगाने के बाद अलॉट किया गया। निरंतर सभी के सहयोग से विकास के मामले में शहर को नंबर वन पर लाया जाएगा। निरंतर शहर के विकास कार्य तेजी से करवाए जाएंगे। गली निर्माण शुरू होने से राहत मिली है। इस अवसर कपिल जोगी, विक्रम, सोमबीर मौजूद रहे।