फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उपले लेने की गई महिला के गले से झपटी सोने की तबीजी

Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सच्चाखेड़ा में प्लाट में उपले लेने गई वृद्ध महिला के गले से बाइक सवारों ने सोने की तबीजी छीन ली और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर तलाशी अभियान भी चलाया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सच्चाखेड़ा निवासी बुजुर्ग महिला देवा देवी रविवार को गांव फरैण कलां गांव की तरफ जाने वाली सडक़ की तरफ अपने प्लाट से उपले लेने गई हुई थी। उसी दौरान दो युवक बाइक पर वहां पहुंचे। दोनों ने रूमाल से चेहरे ढांपे हुए थे। एक युवक बाइक से नीचे उतरा और झपट्टा मार कर उसके गले से सोने की तबीजी तोड़ ली। इसके बाद दोनों युवक गांव फरैण कलां की तरफ भाग गए। देवा देवी द्वारा शोर मचाए जाने पर ग्रामीणों ने युवकों का पीछा भी किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पुलिस ने भी संदिग्ध युवकों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें