फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग

विज्ञापन
फोटो 10जेएनडी04-प्राचार्य डॉ. शमशेर को ज्ञापन सौंपते हुए किसान छात्र एकता संगठन सदस्य। स्रोत सद
विज्ञापन
जुलाना। शहीद मेजर संजीव लाठर राजकीय महाविद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग को लेकर किसान छात्र एकता संगठन ने प्राचार्य डॉ. शमशेर को ज्ञापन दिया। संगठन ने कॉलेज प्रशासन से विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं का भी जल्द समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन

उपप्रधान अभिषेक जुलाना ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपना जीवन शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। कॉलेज परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से विद्यार्थियों को उनके विचारों, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करवाने की दिशा में जल्द उचित कदम उठाने की अपील की। आशीष ने कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने और मधुमक्खियों के छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटवाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना कॉलेज प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें