फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीकानेर-सराय रोहिला एक्सप्रेस के नरवाना जंक्शन पर ठहराव की मांग

विज्ञापन
16जेएनडी22: नरवाना जंक्शन रेलगाड़ी रुकवाने को लेकर सांसद से मिलते हुए। स्रोत शहरवासी।
विज्ञापन
नरवाना। दिल्ली से रोहतक, जींद होते हुए पंजाब की ओर जाने वाली कई एक्सप्रेस नरवाना जंक्शन से रन थ्रू निकल जाती हैं। इससे स्थानीय यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

12455-12456 बीकानेर-सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस पंजाब की ओर से जाखल में रुकने के बाद सीधे जींद में ठहरती है और नरवाना में इसका कोई ठहराव नहीं है। अब शहरवासियों ने इस ट्रेन के नरवाना जंक्शन पर ठहराव की मांग तेज कर दी है। इस संबंध में शहर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद सुभाष बराला से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
टोहाना में हुई इस मुलाकात के दौरान भगवान दास गर्ग, नंदलाल शर्मा, तरसेम बंसम, राजेंद्र बंसल, प्रवीण राणा, पवन महाजन, प्रवीण शर्मा और कृष्ण शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने सांसद को बताया कि यदि 12455-12456 बीकानेर-सराय रोहिला एक्सप्रेस का नरवाना जंक्शन पर मात्र दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित कर दिया जाए तो हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नरवाना क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली और पंजाब की ओर आवागमन करते हैं। फिलहाल इस ट्रेन के न रुकने के कारण यात्रियों को जींद या जाखल जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है जिससे समय और धन दोनों का अतिरिक्त खर्ची होता है। यदि नरवाना में ठहराव मिल जाता है तो दिल्ली के लिए बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी और यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प भी मिलेंगे।
शहरवासियों ने तर्क दिया कि नरवाना जंक्शन एक प्रमुख स्टेशन है और यहां से बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में ट्रेन के ठहराव से टिकट बिक्री में वृद्धि होगी और रेलवे को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।
सांसद सुभाष बराला ने मांग को जायज बताते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर जल्द ही रेलवे अधिकारियों से बातचीत कर सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। स्थानीय लोगों को अब उम्मीद है कि उनकी यह मांग जल्द पूरी होगी और नरवाना को एक और एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें