फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीवरेज ओवरफ्लो के समाधान की मांग

Fri, 23 May 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय परिसर में वीरवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जींद की बसंत बिहार कॉलोनी के अजय सैनी ने सीवरेज के गंदे पानी का ओवरफ्लो होने को लेकर शिकायत रखी। दालमवाला गांव के ग्रामीणों ने शिकायत रखी कि गांव में अमृत सरोवर का कार्य अधुरा है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़क भी लगभग 400 मीटर अधूरी छोड़ दी गई है। उचाना के वार्ड नंबर 12 के सुनील के बीपीएल राशन कार्ड काटने के बारे में शिकायत दी गई। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का अभी तक समाधान नहीं हुआ है और लंबित पड़ी हैं, संबधित अधिकारी उसकी तह तक जाकर समाधान करने के प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें