फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खस्ताहाल सड़क के पुनर्निर्माण और अतिक्रमण हटाने की मांग

विज्ञापन
फोटो 17जेएनडी10-एसडीएम रमित यादव को ज्ञापन सौंपते हुए शहरवासी। स्रोत शहरवासी
विज्ञापन

विज्ञापन
उचाना। पुराना बस स्टैंड से कोथ-खापड़-बनभौरी अड्डे तक जाने वाली सड़क के पुनर्निर्माण तथा सड़क किनारों से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर एडवोकेट देवेंद्र सहित अन्य लोगों ने उपमंडल अधिकारी रमित यादव को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे, टूटी सतह और बरसात के दौरान जलभराव के कारण राहगीरों, विद्यार्थियों, किसानों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण होने से इसकी चौड़ाई भी कम हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मांग-पत्र में सड़क का शीघ्र सर्वे करवाकर पुनर्निर्माण कराने, अवैध अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था सुधारने तथा भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए नियमित निगरानी की मांग की गई है। साथ ही जनहित के इस मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। इस पर एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें