फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेकरी उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। चार दिवसीय बेकरी प्रशिक्षण के दौरान मौजूद महिलाएं। स्रोत केंद्र।
विज्ञापन
नरवाना। पंपंजाब नेशनल बैंक किसान प्रशिक्षण केंद्र, सच्चा खेड़ा की ओर से आयोजित चार दिवसीय बेकरी उत्पाद एवं संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा। प्रशिक्षण में करीब 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को केक, बिस्कुट, पेस्ट्री और ब्रेड सहित विभिन्न बेकरी उत्पाद तैयार करने की विधि सिखाई गई। उन्हें कच्चे माल के उपयोग, मशीन संचालन, स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों की जानकारी भी दी गई। कम लागत में बेकरी व्यवसाय शुरू करने और संचालन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को जसप्रीत एग्रो फूड्स एंड बेकरी, हांसी का एक्सपोजर विजिट कराया गया। यहां उन्होंने व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन, पैकेजिंग और मशीनरी की जानकारी ली।
मुख्य अतिथि एलडीएम हांसी राजेश जिंदल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रशिक्षण से मिले कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार शुरू करने का आह्वान किया। केंद्र निदेशक हितेश कालरा ने बताया कि ग्रामीण किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए समय-समय पर निशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें